Nectar Of Wisdom

हर कोई यह जानता और समझता है कि सक्षम और प्रभावी तरीके से समय का प्रबंधन महत्वपूर्ण है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसे किया कैसे जाए। मैं कुछ उपाय आपसे साझा करना चाहता हूँ।

1.       दिन के 23 घंटे को गुणात्मक तौर पर बेहतरीन बनाने के लिए जरुरी है कि हमें प्रतिदिन, संभवतः हर सुबह एक घंटे के समय का निवेश अपने स्वास्थ्य पर करना चाहिए।
2.       कार्यदिन की शुरुआत में 15 मिनट प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों की सूची बनाने अथवा उसे अद्यतन करने में खर्च करने चाहिए।
3.       दिन की समाप्ति पर पूरे दिन के कामकाज का आकलन करें और सुबह तय किए गए कार्यसूची से उसका मिलान करें, अगले दिन की नियोजित सम्मिलन सूची जांचें और भावी दिन की मोटी रुपरेखा तय करें।
4.       सभी भेंटवार्ता, कार्यशाला, सामाजिक कार्यक्रम जरुरी नहीं होते हैं। जरुरी चीजों की प्राथमिकता तय करें।
5.       संदेश या मेल पढ़ते समय ही इनके बाबत की जाने वाली कार्रवाई जैसे इन्हें ख़ारिज करने, सुरक्षित रखने या इनके जवाब दे दिए जाने के काम कर लेने चाहिए ताकि इन्हीं कामों के लिए दोबारा उन संदेशों या मेल को न पढ़ना पड़े।
6.       समय जाया करने वाले काम जैसे टीवी देखना, सहकर्मियों से गपशप करना आदि टालना चाहिए या इनसे बचना चाहिए।
7.       किसी से मिलने जाने की बजाय संभव हो तो अपने दफ्तर में ही उन्हें मिलने बुलाएं इससे आवागमन का समय बचेगा।
8.       खाली समय में जरुरी नहीं बल्कि महत्वपूर्ण काम निपटाएं ताकि जीवन से आकस्मिकता कम हो, यह एक तरह से हिफाजती कदम सिद्ध होता है।
9.       काम सौंपे. आपके मातहत जो काम कर सकते हैं, उसे कभी न करें, वे ज्यादा बेहतर कर सकते हैं।
10.   समय को धन मानकर उससे उसी तरह सचेत व्यवहार करना चाहिए, ताकि उसका अधिकतम मूल्य प्राप्त किया जा सके।

 

गया समय ना लौटता , निस दिन नूतन भोर।
समय प्रबंधन का करें ,पालन सदा कठोर।।

 

For English Blog: http://nectarofwisdom.in/manage-your-time/

Share on Whatsapp

    Etiam magna arcu, ullamcorper ut pulvinar et, ornare sit amet ligula. Aliquam vitae bibendum lorem. Cras id dui lectus. Pellentesque nec felis tristique urna lacinia sollicitudin ac ac ex. Maecenas mattis faucibus condimentum. Curabitur imperdiet felis at est posuere bibendum. Sed quis nulla tellus.

    ADDRESS

    63739 street lorem ipsum City, Country

    PHONE

    +12 (0) 345 678 9

    EMAIL

    info@company.com

    Nectar Of Wisdom