Nectar Of Wisdom

मेरी राय में हमें असफलता शब्द के इस्तेमाल को नापसंद करना चाहिए। शब्द असफलता का इतने नकारात्मक तरीके से हमारे रोजमर्रा के जीवन इस्तेमाल होता है कि इससे किसी को नीचा दिखाने और लक्ष्यहीन करने के अलावा और कोई भला नहीं हो पाता। असफलता का अर्थ होता है कि उस बार की कोशिश में सफलता नहीं मिल पाना, जिसकी सही परिभाषा है अनुभव। थॉमस एडिसन को बल्ब बनाते समय 999 बार सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने सीखा कि इन 999 तरीके से बल्ब नहीं बनाया जा सकता।

व्यवसायिक जीवन में असफल का अर्थ सच में अनुभव प्राप्त करना ही है।असफलता से सीखने में अब्राहिम लिंकन से बेहतर कोई उदाहरण नहीं। जब हम असफलता को अनुभव की तरह देखने लगते हैं तो हम हतोत्साहित नहीं होते और खुद को ओछा नहीं समझते। हम नए सिरे से शुरु कर सकते हैं, नए अनुभवों और नव-उत्साह के साथ। क्यों और कैसे असफल हुए के सवाल पूछने की बजाय यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि आपका अनुभव क्या रहा और आपकी नयी योजना क्या है। असफलता एक बेहतरीन सबक हैं और मजबूत नींव भी जिसपर कभी भी सफलता का भव्य महल बनाया जा सकता है।

 

असफलता से प्रभावी तरीके से उबरने के पाँच उपाय
१. असफलता पर मुस्कुराइए।
२. अपने उत्साह को बनाए रखिए।
३. असफलता के कारणों का विश्लेषण कीजिए।
४. नयी योजनाओं के साथ फिर शुरु कीजिए।
५. अपनी असफलता की वजह दूसरों को मत बनाइए।

 

असफलता अनुभव समझ, सदा करो स्वीकार।
चींटी चोटी पर चढ़े, गिर – गिर बारम्बार।।

 

For English Blog: http://nectarofwisdom.in/failures-are-experiences/

Share on Whatsapp

    Etiam magna arcu, ullamcorper ut pulvinar et, ornare sit amet ligula. Aliquam vitae bibendum lorem. Cras id dui lectus. Pellentesque nec felis tristique urna lacinia sollicitudin ac ac ex. Maecenas mattis faucibus condimentum. Curabitur imperdiet felis at est posuere bibendum. Sed quis nulla tellus.

    ADDRESS

    63739 street lorem ipsum City, Country

    PHONE

    +12 (0) 345 678 9

    EMAIL

    info@company.com

    Nectar Of Wisdom